Five teams raided 11 well-known sweet shops and collected 15 samples.

फोटो 47::: शहर के एक प्रतिष्ठान पर जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत-विभाग

इटावा। त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को जिले में छापे मारे। कानपुर नगर, कानपुर देहात व जिले की टीम के साथ पांच सचल दल टीमों ने शहर, बकेवर और भरथना की 11 प्रतिष्ठित मिठाई की दुकानों पर जांच की। इस दौरान कुल 15 नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए आगरा स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं बकेवर के कृष्णा स्वीट हाउस पर गंदगी मिलने पर मिठाई का निर्माण रुकवाया गया है।


टीम ने शहर के विजय नगर में स्थित विशाल प्रेम स्वीट्स बूंदी के लड्डू का नमूना लिया गया। फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित दुबे जी स्वीट्स से छेना, भरथना के राधे-राधे स्वीट्स से बादाम पन्नी मिठाई, शहर के कटरा सेवा कली स्थित न्यू अंजली स्वीट्स से सोन पापड़ी और छेना का नमूना लिया। पक्का तालाब चौराहे स्थित स्वास्तिक स्वीट्स से खोआ का, हीरालाल स्वीट्स से छेना और दूध बर्फी का नमूना, केके डिग्री कॉलेज के सामने श्री स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट से छेना और खोआ का नमूना लिया।

शास्त्री चौराहे के पास स्थित रिद्धि स्वीट्स से मोती चूर के लड्डू और मिल्क केक, पंजाबी कॉलोनी स्थित बालाजी स्वीट्स से बेसन लड्डू का नमूना लिया गया। बकेवर में बांके बिहारी स्वीट्स से मोती चूर के लड्डू, कृष्णा स्वीट्स से खोआ मसाले का नमूना लिया गया। कृष्णा स्वीट्स पर गंदगी मिलने पर टीम ने नाराजगी जाहिर करते ही मिठाई न बनाने का आदेश दिया।

अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम बिहारी, सुबोध कुमार, रामतेज, प्रदीप पटेल, दिनेश चंद्र और क्यामुद्दीन के अलावा कानपुर नगर के नरेंद्र कुमार मिश्रा, जयपाल सिंह, आशुतोष कुमार और अरविंद कुमार शामिल रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि कानपुर नगर और कानपुर देहात की टीमों के साथ कार्रवाई की गई। इसमें 11 दुकानों से नमूने लिए गए हैं।



Source link