General studies questions in the PET left candidates puzzled.

फोटो 26::: शहर के जीजीआईसी परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

इटावा। जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन किया गया। प्रत्येक पाली में 10,200-10,200 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसके सापेक्ष करीब 42 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने सामान्य अध्ययन के सवालों को अपेक्षाकृत कठिन बताया, जबकि अन्य विषयों के प्रश्न आसान रहे।


परीक्षार्थियों के अनुसार सामान्य अध्ययन के कुछ सवालों ने जरूर उलझाया, लेकिन अन्य विषयों के प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य था। जिन अभ्यर्थियों ने नियमित रूप से तैयारी की थी, उन्हें प्रश्नपत्र कठिन नहीं लगा। आजमगढ़ से परीक्षा देने पहुंचे अतुल ने बताया कि अधिकांश सवाल निर्धारित समय में हल कर लिए।

सामान्य अध्ययन के कुछ प्रश्नों को छोड़ दिया जाए तो पेपर आसान रहा। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।



Source link