संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:24 PM IST

फोटो:45 इकदिल बिजली उपकेंद्र पर एकत्र हुए ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ac292c59224a39a05001171″,”slug”:”power-outage-in-birari-for-seven-days-villagers-create-a-ruckus-at-the-substation-etawah-news-c-216-1-etw1012-150869-2026-10-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: बिरारी में सात दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर किया हंगामा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:24 PM IST

फोटो:45 इकदिल बिजली उपकेंद्र पर एकत्र हुए ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
इकदिल। बिजली उपकेंद्र इकदिल के बिरारी गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से पिछले सात दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं रविवार शाम बिजली उपकेंद्र पहुंचे और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने काफी देर तक बिजली आपूर्ति भी बंद करा दी।
ग्रामीणों का आरोप था कि लगातार एक सप्ताह से बिजली न आने के कारण पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और रोजमर्रा के काम प्रभावित हैं। रात में अंधेरा रहने से बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। गर्मी में ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी विभागीय स्तर पर समय से ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इसी तरह इकदिल ओवरब्रिज के पास लगा ट्रांसफार्मर भी करीब चार दिन से खराब है।
इससे करीब 20 घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित है। यहां भी परेशान महिलाएं रविवार को बिजली उपकेंद्र पहुंचीं और ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। ग्रामीणों के विरोध की सूचना पर एसडीओ प्रेमचंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सोमवार को तत्काल प्रभाव से खराब ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म किया।