इटावा। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद अंगोमचा विमोल कोई जम की महिलाओं पर कथित टिप्पणी के विरोध में आज कांग्रेस कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। पूनम पांडेय, प्रमिला पालीवाल सहित कई पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। इस आंदोलन की कमान जिला अध्यक्ष विरला शाक्य ने संभाली।


विरला शाक्य ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला मोर्चा ने नारी शक्ति हुंकार आंदोलन के तहत जेएनयू मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग उठाई। मोर्चा ने राहुल गांधी के महिला अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाले बयानों की कड़ी निंदा की। राहुल गांधी पर भी उचित और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन में महिला मोर्चा के भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *