इटावा जिले में जाति छिपाकर कथा वाचने के आरोपी कथावाचक मुकट सिंह यादव और संत सिंह की अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद अब विवेचक की ओर से दोनों कथावाचकों के खिलाफ वारंट जारी कराया गया है। पुलिस जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। दांदरपुर गांव में 21 जून को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था।

Trending Videos

इसमें मुकट मणी और संत सिंह कथावाचक के रूप में आए थे। रात में दोनों पर जाति छिपाने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में पुलिस ने यजमान की तहरीर पर बकेवर में रिपोर्ट दर्ज की थी। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के आग्रह पर इस मामले की विवेचना झांसी स्थानांतरित कर दी गई थी। झांसी एसएसपी ने विवेचना पूंछ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जेपी पाल को सौंपी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *