{“_id”:”6aee26e17e6e8d92ee085743″,”slug”:”body-of-a-laborer-found-hanging-in-a-dilapidated-house-fatehpur-news-c-217-1-fth1008-165917-2026-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehpur News: खंडहरनुमा घर में फंदे से लटका मिला पल्लेदार का शव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फाइल फोटो-43-नीरज पटेल। स्रोत: परिजन
खागा। रावण वध और मेला देखने निकले पल्लेदार का शव शुक्रवार सुबह खंडहरनुमा घर में फंदे से लटका मिला। सीढ़ियों की मचान से निकली सरिया के सहारे रस्सी के फंदे पर शव लटका देखकर सफाई कर्मियों ने मोहल्ले के लोगों को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।
कोतवाली क्षेत्र के लोहाई गली अहरिनपर मोहल्ला निवासी नीरज पटेल (22) पल्लेदारी करता था। वह बृहस्पतिवार रात रावण वध और मेला देखने के लिए घर से निकला था। वहीं सुबह उसका शव खंडहरनुमा घर में फंदे से लटका मिला।
शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मोहल्ले में सफाई कर रहे कर्मियों ने घर की सीढ़ियों के मचान से निकली सरिया के सहारे उसका शव रस्सी के फंदे से लटका देखा। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी पर नीरज की मां माधुरी देवी और बड़ा भाई रवि कुमार भी पहुंचे। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल परिजन ने कोई कारण नहीं बताया है।

फाइल फोटो-43-नीरज पटेल। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-43-नीरज पटेल। स्रोत: परिजन

