लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में शुक्रवार को धन्वंतरि जयंती पर भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की गई। निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान और सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने मरीजों के जल्द स्वस्थ होने और सभी के उत्तम स्वास्थ्य-दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी फार्मेसी जेके सचान, चीफ फार्मासिस्ट राजीव कुमार, डॉ. राजीव शर्मा समेत अन्य चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।




Source link