फतेहपुर। जिले में दिवाली पर 10 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। पहले यह अवकाश 19 अक्तूबर को दशहरा (महाष्टमी) के अवसर पर घोषित किया गया था। डीएम ने बताया कि शासन की ओर से 19 अक्तूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया था। इसके चलते पहले से घोषित स्थानीय अवकाश का लाभ अलग से नहीं मिल सका। शासन की विज्ञप्ति में निर्धारित व्यवस्था के तहत अब इस स्थानीय अवकाश को दिवाली के अवसर पर 10 नवंबर मंगलवार को स्थानांतरित कर दिया गया है।

