बहुआ। ललौली-मुत्तौर मार्ग पर कोर्राकनक मोड़ के समीप सोमवार दोपहर सड़क किनारे झाड़ियों में युवती का रक्तरंजित शव मिला। युवती के सिर पर गहरा घाव था। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक मोड़ के पास सोमवार दोपहर लोगों ने सड़क की पटरी किनारे झाड़ियों और खरपतवार के बीच युवती का शव पड़ा देखा। युवती हल्के गुलाबी रंग का लोअर और टी-शर्ट पहने थी। दोनों पैरों पर लाल रंग लगा हुआ था।

सिर पर गहरा घाव होने के कारण शव रक्तरंजित था। शव मिलने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि युवती के शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया की मदद ली जाएगी।



Source link