Notices issued to PACS over overcharging for fertilizers; license of one center suspended

फोटो-34-फतेहपुर: एडीएम को ज्ञापन सौंपते उत्त प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। स्रोत स्व

फतेहपुर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से बृहस्पतिवार को पटेलनगर चौराहे से कलक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकाला गया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राजपूत के नेतृत्व में शिक्षकों ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।


जुलूस के बाद राष्ट्रपति और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संबोधित ज्ञापन एडीएम विनय पांडेय को सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि गोरखपुर विवि के वाणिज्य संकाय में हुई मतगणना के दौरान पहले चक्र से ही अनियमितताएं की गईं।

आरोप है कि बूथ संख्या 115 नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन की मतपेटी में मतपत्र लेखा में दर्ज संख्या से 52 वोट अधिक मिले। वहीं बूथ संख्या 86 क्षेत्र पंचायत बनकटा की मतपेटी पर पेपर सील नहीं लगी थी। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि मतगणना अभिकर्ताओं को पुलिस ने डराया और जेल भेजने की धमकी दी। संघ ने दावा किया कि इन घटनाओं की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हो सकती है।

शिक्षकों ने पूरी मतगणना प्रक्रिया की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने और चतुर्थ चक्र के 1612 मतपत्रों की फोरेंसिक व हस्तलेख विशेषज्ञों से जांच कराने की मांग की। इस दौरान जिला संरक्षक तरुण सिंह, जिला मंत्री दिनेश कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष विपिन गुप्ता, मीडिया प्रभारी अमित पटेल, कमलेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।

फोटो-34-फतेहपुर: एडीएम को ज्ञापन सौंपते उत्त प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। स्रोत स्व

फोटो-34-फतेहपुर: एडीएम को ज्ञापन सौंपते उत्त प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। स्रोत स्व



Source link