खागा। शासकीय कार्यों में लापरवाही की शिकायत पर एसडीएम अश्वनी पांडेय ने शनिवार को तीन लेखपालों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। कटोघन के आदर्श तिवारी, सिठौरा के विवेक कुमार और उमरा की संचय देवी शामिल हैं।
एसडीएम ने बताया कि लेखपालों पर कार्यालय अवधि में आम लोगों और अधिकारियों के फोन न उठाने, शासकीय कार्यों में शिथिलता बरतने और उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि राजस्व कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

