जहानाबाद। जनवरी 2027 में होने वाले आरपीएल सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर कस्बे के मुगल मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि सपा नेता व जहानाबाद विधानसभा प्रभारी राजेंद्र ने खिलाड़ियों की बोली लगाई।

नीलामी में जालौन के आदिल खान सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें सुपर स्ट्राइकर ने 90 हजार रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

रीजनल प्रीमियर लीग (आरपीएल) सीजन-3 में हिस्सा लेने वाली टीमों ने खिलाड़ियों को अपने बैनर तले खेलने के लिए बोली लगाई और पसंद के खिलाड़ियों का चयन किया। सबसे अधिक बोली लगाकर सुपर स्ट्राइकर ने आदिल खान जालौन को अपनी टीम में शामिल किया।

नीलामी में आठ टीमों बाला जी स्ट्राइकर लखनऊ, कृष्णा क्रिकेट क्लब दुरौली, भलिगवां की हंक-11 सैयद राशिद हसन, जहानाबाद, धनवंतरी हॉस्पिटल कानपुर, अनवी हॉस्पिटल कानपुर, सेलावन स्पोर्ट्स क्लब और डी सुपर स्ट्राइकर ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर जहानाबाद चेयरमैन आबिद हसन ने कहा कि आरपीएल के सभी मैच दो जनवरी 2027 से शुरू होंगे। मुकाबले आईटीआई ग्राउंड में खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों के लिए सुखद अनुभव होगा। इस दौरान आरपीएल के डायरेक्टर अमित शुक्ला, अध्यक्ष सर्वेश तिवारी, संयोजक मोहसीना शुक्ला, मोहम्मद नूरआलम, मोहम्मद एहसान, अविराम मिश्रा, अनामिका शुक्ला, राजेश उत्तम आदि मौजूद रहे।

इन खिलाड़ियों की भी लगी बोली

– 75 हजार रुपये में अरमान को अनवी हॉस्पिटल कानपुर ने खरीदा।

– 60 हजार रुपये में बॉबी को कृष्णा क्रिकेट टीम दरौली ने लिया।

– 50 हजार रुपये में राहुल बिंदकी को वैरिएंट ने खरीदा।

– 45 हजार रुपये में पवन को भागलपुर ने अपनी टीम में शामिल किया।

– 40 हजार रुपये में हिमांशु बिहार को बालाजी स्ट्राइकर लखनऊ ने खरीदा।

फोटो-32-फतेहपुर: जहानाबाद के मुगल मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान में खिलाड़ियों की बोली लगाते आयोजक।

फोटो-32-फतेहपुर: जहानाबाद के मुगल मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान में खिलाड़ियों की बोली लगाते आयोजक।

फोटो-32-फतेहपुर: जहानाबाद के मुगल मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान में खिलाड़ियों की बोली लगाते आयोजक।

फोटो-32-फतेहपुर: जहानाबाद के मुगल मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान में खिलाड़ियों की बोली लगाते आयोजक।



Source link