बरेली में एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष अन्ने सकलैनी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी, जिससे एक समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुईं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  


FIR filed against AIMIM leader for posting objectionable post in Bareilly

एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष अन्ने सकलैनी
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


बरेली में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के महानगर अध्यक्ष अन्ने सकलैनी को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालना भारी पड़ गया। पुलिस ने अन्ने सकलैनी के खिलाफ सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अन्ने की तलाश कर रही है।

Trending Videos

अन्ने सकलैनी ने सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट कर दी, जिससे एक समुदाय की भावनाएं आहत हो गईं। कुछ लोगों ने एक्स के जरिए बरेली पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सीबीगंज थाने में दरोगा अतर सिंह की ओर से अन्ने सकलैनी के खिलाफ आईटी एक्ट और संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें