ISI Agent Arrested in UP Pakistan Handler Iqbal Behind Spy Network Kairana Again in Spotlight

आरोपी नोमान व कैराना में उसके घर पर लगा ताला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ISI Arrested In UP: एक बार फिर से कैराना के नोमान इलाही ने शामली जिले के माथे पर बदनुमा दाग लगा दिया। पाकिस्तान से जासूसी करने के शक में उसे पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलर इकबाल उर्फ काना और अन्य के संपर्क में था।

Trending Videos

पुलिस को अभी भी शक है कि इकबाल और उसके सहयोगी पानीपत, शामली ही नहीं देशभर में आईएसआई एजेंट तैयार कर देश विरोधी गतिविधियों करा रहे हैं। अब हरियाणा और यूपी पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। 

करीब नौ माह पूर्व ही शामली पुलिस ने शामली के मोहल्ला नौकुआं रोड के रहने वाले कलीम को गिरफ्तार किया था। खुलासा हुआ था कि कलीम पाकिस्तानी आईएसआई हैंडलकर इकबाल काना और अन्य के संपर्क में था। उन्हें व्हाट्सएप पर देश की कुछ तस्वीरे भेज रहा था। पुलिस ने उस समय भी इकबाल पर शिकंजा कसने का प्रयास किया था, मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। 

असमंजस में पुलिस, हैंडलरों को पाकिस्तान से कैसे पकड़े? 

पुलिस और खुफिया एजेंसियां आईएसआई से जुड़े एजेंटों को तो समय-समय पर पकड़ती रहती है। मगर पाकिस्तान और विदेशों में बैठे हैंडलरों तक उनके हाथ नहीं पहुंच पाते। एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान सरकार भारत का सहयोग नहीं करती है। इस कारण आशंका रहती है कि यदि पुलिस हैंडलरों को पकड़ने के लिए गई तो उन्हें वहां पर किसी झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल में डाल दिया जाएगा। पाकिस्तान जाकर उन्हें गिरफ्तार करने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाता। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें