जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार को भट्ठा मजदूरों से भरी एक डीसीएम दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में 10 मजदूर और उनके परिजन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ में ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले मजदूर अपने परिवारों के साथ डीसीएम में सवार होकर महोबा लौट रहे थे। तभी छिरिया सलेमपुर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
