खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोक निर्माण विभाग के दावों की पोल खोल दी है। शुक्रवार दोपहर बारिश के चलते उरई के मलंगा नाले में आए उफान से रगौली गांव को जोड़ने वाला पीपों का अस्थायी पुल पानी के तेज बहाव में बह गया। इसके साथ ही करीब 10 मीटर सड़क भी कटकर नाले में समा गई। पुल बहने से रगौली गांव का संपर्क पूरी तरह कट गया है और दोनों ओर राहगीर फंस गए।

2 of 5
मलंगा नाले का अस्थायी पुल बहा
– फोटो : amar ujala
दो करोड़ से बन रहा नया पुल, बड़ा हादसा टला
ग्रामीणों के अनुसार, करीब डेढ़ माह पहले पुराने जर्जर पुल को तोड़कर दो करोड़ रुपये की लागत से नए पुल का निर्माण शुरू कराया गया था। ठेकेदार व विभाग ने आवागमन के लिए नीचे वैकल्पिक रास्ता व पीपों का पुल बनाया था।

3 of 5
मलंगा नाले का अस्थायी पुल बहा
– फोटो : amar ujala
शुक्रवार दोपहर बारिश के बाद अचानक आए तेज बहाव में यह पुल बह गया। राहत की बात यह रही कि बारिश के कारण घटना के वक्त वहां कोई मजदूर या ग्रामीण मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

4 of 5
मलंगा नाले का अस्थायी पुल बहा
– फोटो : amar ujala
लोगों का आवागमन ठप, 4 किमी का अतिरिक्त चक्कर
इस मार्ग से रोजाना करीब दो हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। पुल टूटने के बाद उरई से लौट रहे कई ग्रामीण और शहर आ रहे लोग बीच रास्ते में ही फंस गए। ग्रामीणों को अब रेवा गांव होते हुए करीब चार किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। बारिश के कारण यह वैकल्पिक रास्ता भी दलदल में तब्दील हो चुका है, जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

5 of 5
मलंगा नाले का अस्थायी पुल बहा
– फोटो : amar ujala
विभाग ने लगाया बैरिकेडिंग व चेतावनी बोर्ड
पुल बहने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के लिहाज से नाले के दोनों ओर बांस-बल्ली की बैरिकेडिंग कर चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं ताकि कोई भी व्यक्ति खतरे वाले स्थान पर न जाए।
