http://www.a2znewsup.com


पर्वत सिंह बादल उरई ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️


माधौगढ़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर 32 शिकायतें दर्ज, 5 का हुआ मौके पर निस्तारण

🧶(उरईजालौन) माधौगढ़: आज जनपद जालौन में स्थित तहसील माधौगढ़ में मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे व पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) केशव कुमार चौधरी ने माधौगढ़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष व त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु संबंधित विभागों को सौंपा गया।मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य मात्र औपचारिकता न होकर जनता को वास्तविक राहत प्रदान करना होना चाहिए। वहीं डीआईजी केशव कुमार चौधरी ने पुलिस से संबंधित मामलों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)  संजय कुमार, उप जिलाधिकारी माधौगढ़ , क्षेत्राधिकारी राम सिंह यादव माधौगढ़,मनोज सिंह सहित राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *