जिला संवाददाता जालौन                        पर्वत सिंह बादल ✍️

(उरईजालौन) जनपद जालौन में आज कोटरा में ” पूर्व सैनिक पेंशन सेवा कैंप” का आयोजन पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा  किया गया। कैंप में अधिक संख्या में पूर्व सैनिकों तथा पूर्व सैनिकों की विधवाओं ने हिस्सा लिया । एसोसिएशन की टीम के द्वारा सभी की पेंशन तथा स्पर्श सिस्टम से होने वाली समस्याओं की ऑनलाइन कंप्लेंट भेजी गई तथा उनका निराकरण कराया गया। कैम्प में नये जमाने के नियमों तथा केंद्रीय सैनिक बोर्ड से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई । एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन अखिलेश नगायच के साथ धर्मगुरु शत्रुघ्न सिंह, हवलदार रविंद्र सिंह राठौड़, हवलदार राघवेंद्र सिंह सेंगर, सूबेदार अशोक कुमार विश्वकर्मा हवलदार जितेंद्र सिंह सरदार , हवलदार मधुसूदन सिंह परिहार हवलदार अली मोहम्मद,  श्रीमती जय कुमारी, श्रीमती काशी बाईं, नायक बकार अहमद खान, सूबेदार राम हरी, नायब सूबेदार वशीर अहमद खान, नायक रामकिशोर चचोदिया, नायक सुरेन्द्र सिंह, हवलदार सावर अहमद, नायब सूबेदार सीता राम, हवलदार भगवान दास सहित अधिक संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन
www.a2znewsup.com

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️