Jalaun News:अधिवक्ताओं का तहसील में मार्च, सीबीआई जांच की मांग – Advocates March In Tehsil, Demand Cbi Probe
कालपी। बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड के खुलासे और अब तक हुई कार्रवाई से अधिवक्ता संतुष्ट नहीं हैं। बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में मार्च निकालकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस कुछ सफेदपोश साजिशकर्ताओं को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। ……


