Jalaun News:कालपी विधानसभा की 44 जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प – 44 Dilapidated Roads In The Kalpi Assembly Constituency Will Undergo A Transformation
3.68 करोड़ रुपये से सुधरेंगे संपर्क मार्ग, चार लघु सेतुओं की सुरक्षा के लिए भी बजट स्वीकृत संवाद न्यूज एजेंसी उरई/कालपी। विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों और राहगीरों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र की 44 सड़कों के विशेष मरम्मतीकरण और अनुरक्षण के लिए शासन ने करीब 3.68 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इसमें निर्माण खंड-3 के 30 मार्गों पर 2.55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं प्रांतीय खंड के मार्गों के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा चार लघु सेतुओं की सुरक्षा और मरम्मत के कार्य भी कराए जाएंगे।…


