{“_id”:”6aef938dc1e99e417705be5e”,”slug”:”neet-ug-22-mbbs-bds-seats-remained-vacant-agra-news-c-25-agr1067-1207687-2026-11-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”नीट यूजी: एमबीबीएस-बीडीएस की 22 सीटें रह गईं खाली”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

एसएन में नीट यूजी की काउंसलिंग
एसएन मेडिकल कॉलेज में संचालित यूजी नीट काउंसिलिंग शनिवार को संपन्न हो गई। इसमें निजी कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस की 22 सीटें रिक्त रह गई हैं। मेडिकल कॉलेजों में 219 सीटों पर ही प्रवेश हुआ है। इसके लिए अगले चरण की काउंसिलिंग होगी।
काउंसिलिंग प्रभारी डॉ. केएस दिनकर ने बताया कि एसएन, मथुरा के कांति देवी मेडिकल कॉलेज, कृष्ण मोहन मेडिकल कॉलेज, एसकेएस मेडिकल कॉलेज, आरएसएस मेडिकल कॉलेज, केडी डेंटल कॉलेज और शिकोहाबाद के फूलन सिंह मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और बीडीएस की 241 सीटें हैं। इसमें एसएन की सीटें भर गई हैं। निजी कॉलेजों में सीट खाली हैं। काउंसिलिंग सह प्रभारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तीन से सात नवंबर तक काउंसिलिंग चली। इसमें अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया।

