उरई। एट कस्बे के मोहल्ला इस्लामपुर में रविवार देर रात दरगाह पर लाइट का खराब स्विच ठीक करते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।


मोहल्ला इस्लामपुर निवासी जाहिद (40) रविवार रात सब्जी लेकर घर लौट रहा था। घर के पास स्थित दरगाह पर अंधेरा होने पर वह लाइट जलाने पहुंचा। बटन खराब होने पर उसे ठीक करने के दौरान अचानक करंट लग गया और वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उसे तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया।

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने जाहिद को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पत्नी और अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें