कोंच। एट थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बचपन से मामा के घर रह रहे भांजे पर मामी को प्रेमजाल में फंसाकर ले जाने का आरोप लगा है। आरोप है कि महिला ने घर के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे पति समेत परिवार के लोग गहरी नींद में सो गए। इसके बाद वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और छह हजार रुपये और तीन वर्षीय बेटी को लेकर भांजे के साथ चली गई। पीड़ित पति ने सीओ परमेश्वर प्रसाद को प्रार्थना पत्र दिया है।


पीड़ित के मुताबिक 17 अगस्त की रात खाना खाने के बाद वह और परिवार के अन्य सदस्य सो गए। सुबह जागने पर पत्नी और बेटी घर में नहीं मिलीं। तलाशी लेने पर जेवर और नकदी भी गायब मिली।

पीड़ित ने बताया कि पत्नी जिस के साथ गई है वह बचपन से ही उसके घर में रहता था और रिश्ते में उसका भांजा लगता है। आरोप है कि करीब एक माह पहले भी वह पत्नी को अपने साथ ले गया था, लेकिन कुछ दिन बाद महिला लौट आई थी। इसके बाद रिश्तेदारों की पंचायत हुई, जिसमें पति ने उसे दोबारा घर में रखने की सहमति दी थी। सीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *