झांसी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-3 (केवी-3) में चल रही राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 की वॉलीबाल चैंपियनशिप के तहत मंगलवार को बालक वर्ग (अंडर-14 और अंडर-17) में पांच रोमांचक मैच खेले गए। इनमें आगरा, हैदराबाद, रांची और वाराणसी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया।

केवी-3 में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में अंडर-14 वर्ग में आगरा ने गुरुग्राम को 2-0 से और हैदराबाद ने वाराणसी को 2-0 से पराजित किया। वहीं, अंडर-17 वर्ग में रांची ने गुवाहाटी को 2-0, वाराणसी ने दिल्ली को 2-0 व आगरा ने गुरुग्राम को 2-0 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। खेल के दौरान नई दिल्ली केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय से मुकेश चंद्र त्रिपाठी टेक्निकल असिस्टेंट के रूप में प्रतियोगिता में तकनीकी सहयोग रहा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन के सफल आयोजन के साथ ही अब मुकाबले और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है।

आज क्वार्टर फाइनल के मुकाबलों में विभिन्न संभागों की टीमें सेमीफाइनल में स्थान बनाने के लिए पूरी ताकत और उत्साह के साथ जोर-आजमाइश करेंगी। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन से झांसी में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर अजय सिंह, पंकज सिंह, राजेश कुमार, यशवंत रायकवार, लोकेश कुरचनिया, एनके अग्रवाल, प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *