www.a2znewsup.com जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

(उरईजालौन) जनपद जालौन में आज जगम्मनपुर ग्राम निवासी नायब सूबेदार हिरदेश्वर दयाल पांडे का लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले 1999 के कारगिल युद्ध में भाग लिया था इन्होंने भारतीय सेना की आर्टिलरी में रहते हुए पाकिस्तान की सेना पर तोप के गोले बरसाए थे। आज उनके निधन की खबर सुनते ही पूर्व सैनिकों में शोक की लहर दौड़ गई।। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की टीम ने उन्हें राष्ट्रध्वज के साथ अंतिम सलामी दी। पूर्व सैनिकों में ऐसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन अखिलेश नगायच के साथ नायब सूबेदार अनिल कुमार राठौर, नायक राजकुमार द्विवेदी, सूबेदार बाबू सिंह सेंगर, सूबेदार राज नारायण पांडे , हवलदार अजगर सिंह , सूबेदार राजेंद्र सिंह राठौर, हवलदार अशोक कुमार पांडे सूबेदार मथुरा सिंह हवलदार राजकुमार तिवारी अधिक संख्या में पूर्व सैनिक और ग्रामवासी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️