राजभवन ने बुंदेलखंड विवि का दीक्षांत समारोह 13 अगस्त को आयोजित करना तय कर दिया है। जिसके चलते बीयू प्रशासन ने शुक्रवार को बैठक कमेटियों का गठन कर दिया।




कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि दीक्षांत समारोह को लेकर पदक एवं शोध उपाधि वितरण समिति, दीक्षांत भाषण, स्मारिका तथा कार्यक्रम समिति, स्मारिका मुद्रण समिति, पदक निर्माण एवं सामान्य मुद्रण कार्य तथा शैक्षिक परिधान समिति आदि का गठन कर दिया है। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह कार्यक्रम विवि परिसर के अलावा गोद लिए गांवों में भी होंगे। इसमें खेलकूद, काव्य, निबंध, चित्रकला, देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, भाषण आदि प्रतियोगिता होगी। मां-बेटी सम्मेलन का आयोजन होगा। विवि के गोद लिए गांवों में परंपरागत खेल होंगे। पर्यावरण व जल संरक्षण आदि पर गीत कार्यक्रम होंगे। ‘मेरी मां’, भाषण, निबंध आदि प्रतियोगिता होंगी। समारोह में एक कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 16 कुलाधिपति रजत पदक और 17 कुलाधिपति कांस्य पदक दिए जाएंगे। इसके अलावा 46 अन्य पदक दिए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें