मऊरानीपुर थाना इलाके के ग्राम स्यावनी खुर्द में शनिवार की रात एक युवक ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। युवक के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ग्राम स्यावनी खुर्द निवासी कालीचरण का पुत्र दीपक (30) अपनी पत्नी रंजना व दो बच्चों के साथ रहता है। उसके माता-पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। शनिवार की शाम पत्नी रंजना खेत पर बने मकान में अपने पालतू जानवरों की देखभाल के लिए दोनों बच्चों के साथ गई थी। घर पर दीपक अकेला था। जब वह रात करीबन आठ बजे घर पहुंची तो अंदर बने कमरे का दरवाजा बंद था। वह घर पर अपना काम करने लगी। उसने सोचा कि शायद उसके पति अंदर कमरे में सो रहे हैं। जब काफी देर तक दरवाजे नहीं खुले तो उसने अपने पति को जगाने के लिए आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। काफी देर तक दरवाजे न खुलने पर उसने पड़ोसियों को बुलाया। लोगों ने किसी तरह से दरवाजे को खोला। अंदर दीपक छत के कुंदे के सहारे रस्सी पर झूल रहा था। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर रानीपुर चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह पंवार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज भेजा। चौकी प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी है। बता दें कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें