बाबूपुरवा थाने में शनिवार को ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार पटेल ने अन्य हेड कांस्टेबल राहुल सिंह यादव पर आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। ट्रैफिक पुलिस लाइन निवासी हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह शहर में तैनात हैं। 21 दिसंबर 2022 को हेड कांस्टेबल राहुल सिंह यादव ने उनसे आठ लाख रुपये जरूरत बताकर लिए थे।
रुपये चेक के माध्यम से दिए थे जिसे आरोपी ने रिश्तेदार राजेश कुमार यादव और सोमदेव यादव के खातों में लगाकर भुनाया। चार वर्ष बीत जाने के बाद भी आरोपी ने रुपये नहीं लौटाए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि हेड कांस्टेबल और उसके दो रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
