नगर निगम की प्लास्टिक जब्तीकरण टीम ने लहरगिर्द तृतीय जोन के वार्डों में प्लास्टिक मुक्त झांसी अभियान चलाया। साढ़े पांच किलो पॉलिथीन जब्त करते हुए 14 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला।




अभियान के दौरान सीपरी बाजार, खातीबाबा स्थित किराना और डिस्पोजल की दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करने की हिदायत दी। वार्ड 59 डरू भौंडेला में जन-जागरूकता अभियान चलाया। नागरिकों को प्लास्टिक मुक्त झांसी बनाने के लिए प्रेरित किया गया। घरों से निकलने वाले सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग एकत्रित कर नगर निगम को अधिकृत कूड़ा गाड़ी में देने के लिए जागरूक किया गया। महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में भ्रमण के लिए आए नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान में नोडल अधिकारी अभिलाष रायकवार, अनूप कुमार साहू आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *