
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6aa5ad16f65bac969d07b192″,”slug”:”young-man-found-hanging-inside-house-dies-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-163016-2026-09-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ललितपुर। शहर के मोहल्ला जेल चौराहा निवासी 26 वर्षीय प्रशांत शनिवार को घर पर अकेला था। जबकि उसकी मां अपनी पुत्री के यहां गई थी। देर शाम को जब परिजन घर पहुंचे तो यहां कमरे के अंदर छत के कुंदे से रस्सी के फंदे से प्रशांत लटकता दिखाई दिया। परिजनों ने फंदे की रस्सी को काटा और प्रशांत को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद