ललितपुर। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और प्रसूताओं को प्रसव के बाद आर्थिक सहायता देने के लिए संचालित जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत भुगतान में देरी हो रही है। शासन स्तर से प्रसव के 24 से 48 घंटे के भीतर राशि खाते में भेजने का प्रावधान है, लेकिन जिले में कई प्रसूताएं कई दिनों से भुगतान का इंतजार कर रही हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार एक अप्रैल से 20 सितंबर तक जिले में 9601 संस्थागत प्रसव हुए। इनमें 7697 माताओं को ही योजना की राशि मिल सकी है, जबकि 1904 माताओं का भुगतान अब तक लंबित है।

जननी सुरक्षा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में प्रसव कराने वाली महिला को 1400 रुपये और शहरी क्षेत्र की महिला को 1000 रुपये की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजे जाने का प्रावधान है। इसका उद्देश्य प्रसव के बाद महिलाओं को खानपान और पौष्टिक आहार आदि के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

———————————————

जखौरा और बिरधा में भुगतान की स्थिति सबसे खराब

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सीएचसी जखौरा और बिरधा में जेएसवाई भुगतान की स्थिति जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की तुलना में कम है। जखौरा में अब तक 71 फीसदी और बिरधा में 75 फीसदी माताओं को ही योजना का भुगतान हो सका है।वहीं मेडिकल कॉलेज में 84 फीसदी, सीएचसी मड़ावरा में 82 फीसदी और तालबेहट में 81 फीसदी माताओं को भुगतान किया जा चुका है। बार और महरौनी में 79-79 फीसदी भुगतान हुआ है।

—————————————————

यह है जनपद में ब्लॉकवार स्थिति

केंद्र

प्रसव जेएसवाई भुगतान

लंबित भुगतान

भुगतान प्रतिशत

मेडिकल कॉलेज

2915

2436

479

84

बार

1280

1016

264

79

बिरधा 946

713

233

75

जखौरा 689

490

199

71

महरौनी 983

779

204

79

मड़ावरा 1377

1126

251

82

तालबेहट 1411

1137

274

81

कुल

9601

7697

1904

80

————————————————–

जननी सुरक्षा योजना की राशि का भुगतान पोर्टल नहीं चलने के कारण नहीं हो पा रहा था। अब पोर्टल चल रहा है और भुगतान की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही शतप्रतिशत भुगतान करा दिया जाएगा।

डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें