बरुआसागर। कोठीपुरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह लगातार बारिश से पूरण रैंकवार के दो कच्चे मकान भरभराकर गिर गए, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। पूरण का परिवार इन मकानों में रहता था। वर्तमान में पूरण, उनकी पत्नी मीना और बच्चे झांसी में मजदूरी करते हैं। घर पर पूरण की 22 वर्षीय बेटी निशा और मां प्रेमबाई रैंकवार थीं। लगातार बारिश से मकान कमजोर होने का आभास होने पर निशा और प्रेमबाई तुरंत बाहर निकल आईं। उनके बाहर निकलते ही कुछ देर बाद दोनों मकान एक साथ गिर गए। हादसे में मकान और घर का सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता और मुआवजा मांगा है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *