झांसी। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम एक ट्रक में आग लग गई। दादरी खोड़न के समीप ट्रक की बैटरी फटने से यह घटना हुई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर सीपरी बाजार थाना पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेबी चौबे ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाम को कांच से भरा एक ट्रक हाईवे से गुजर रहा था। अचानक ट्रक की बैटरी फटी और आग उसके केबिन में लग गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग को बुलाया गया। आग से ट्रक के केबिन को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, चालक, सहायक चालक और ट्रक में भरा माल सुरक्षित है।
