झांसी। हाॅकी संघ झांसी की आमसभा मंगलवार को एक होटल में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से बसेरा ग्रुप के अध्यक्ष वीरेंद्र राय को अध्यक्ष बनाया गया। संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि वह झांसी हाॅकी संघ का विकास करेंगे। इस अवसर पर झांसी हाॅकी के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक भार्गव, अशोक ओझा, सुबोध खंडकर, सुनीता तिवारी, सलीमउद्दीन, हिकमत उल्ला खां, चंद्रमोहन राय, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
