झांसी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सोमवार को शिथिल कार्यशैली पर जिला मलेरिया विभाग को आड़े हाथ लिया। जिला मलेरिया अधिकारी को हिदायत देते हुए कहा कि टीमों को लार्वा की जांच के लिए सघनता से लगाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही व ढिलाई स्वीकार नहीं होगी। इसके साथ ही प्रतिदिन के कार्यों की रिपोर्ट मयफोटो भेजी जाए।

अमर उजाला ने 17 सितंबर को खुलासा किया था कि जिला मलेरिया विभाग की टीमों ने जिले में जनवरी से अब तक सिर्फ 62 ही घरों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिए हैं जबकि प्रत्येक सीएचसी पर चार-चार सदस्यीय और शहर में तीन-तीन सदस्यीय तीन टीमें हैं। इन टीमों की जिम्मेदारी लार्वा की जांच करना और उसे नष्ट करना भी है। विभाग की टीमें सिर्फ चेकिंग का दावा कर रही हैं जबकि डेंगू के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। मच्छरों का प्रकोप फैलने लगा है। मच्छरजनित बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. शिशिर पुरी ने जिला मलेरिया अधिकारी को तलब करके टीमों को सघनता से लार्वा की जांच के लिए लगाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि नौ माह के अंदर सिर्फ 62 लोगों तो लार्वा मिलने पर चालान देने का आंकड़ा काफी निराशा जनक है। उन्होंने कहा टीमों के मूवमेंट आदि की नियमित रिपोर्ट मय फोटो दी जाए। जिन स्थानों खाली स्थानों पर जलभराव है, उसके भी बारे में बताया जाए ताकि नगर निगम की टीम से पानी की सफाई करवाई जा सके। सीएमओ डाॅ. शिशिर पुरी ने बताया कि जिला मलेरिया अधिकारी से टीमों को सक्रिय करने के आदेश दिए हैं। नियमित रूप से कर्मियों की रिपोर्ट देने के लिए कहा है। चूंकि मच्छरों के प्रकोप का समय चल रहा है, इसलिए नियमित रूप से टीमों की रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

0- एक अक्तूबर से चलेगा संचारी रोग अभियान

झांसी। सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि जिले में एक अक्तूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इस संबंध में डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। जिसमें संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करके अभियान चलाने की योजना बनेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें