झांसी। प्रदेश शासन ने तीन साल पहले दुग्ध उत्पादन के लिए नंदिनी कृषक समृद्धि योजना शुरू की थी, एक साल में जनपद के पांच लोगों को लाभ मिला। लेकिन इस योजना में चूंकि स्वदेशी नस्ल की 25 गायें खरीदनी होती हैं लेकिन इन्हें तलाशना मुश्किल हो रहा है। लिहाजा पिछले दो साल से जनपद के लिए लक्ष्य नहीं मिला।
2023-24 में शुरू की गई योजना के तहत करीब 60 लाख रुपये की मदद दी गई थी। योजना में उस साल चार पशुपालकों को लाभ मिला था। बताया गया है कि इसमें चयनित लाभार्थियों को स्वदेशी नस्ल की 25-25 गायें खरीदना जरूरी होती हैं । यही वजह रही कि तीन साल से इसका जनपद के लिए कोई लक्ष्य नहीं आया। प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता के मुताबिक योजना प्रदेश के अन्य जिलों में संचालित है लेकिन स्वदेशी नस्ल की गायें तलाशने में दिक्कत होती है इसीलिए संभवत: जनपद के लिए लक्ष्य नहीं मिला।
