सैनी कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लुकिया डोरमा में शुक्रवार को इंचार्ज महिला प्रधानाचार्य हाथों में चाकू और चापड़ लेकर विद्यालय पहुंच गई। इससे बच्चों और शिक्षकों में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही सहायक शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

इंचार्ज महिला प्रधानाध्यापिका शिखा सिंह शुक्रवार सुबह हाथों में चाकू-चापड़ लेकर विद्यालय पहुंचीं। उन्हें इस हालत में देखकर बच्चे घबरा गए और पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। शिक्षकों के अनुसार उन्होंने चाकू दिखाकर डराने का प्रयास किया। साथ ही जब घटना का वीडियो बनाया जाने लगा तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों को विद्यालय से हटाकर पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने प्रभारी महिला प्रधानाचार्य को समझाकर चाकू और चापड़ अपने कब्जे में ले लिया।

बीएसए ने की निलंबन की कार्रवाई

खंड शिक्षा अधिकारी नीरज उमराव ने बताया कि परिजनों से बातचीत में महिला प्रधानाध्यापिका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं सहायक अध्यापक विकास सिंह की तहरीर पर सैनी पुलिस ने शिखा सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें