राजधानी लखनऊ में रविवार को दीवार तोड़ते समय छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos

घटना सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-ओ विस्तार, एलडीए कॉलोनी की है। यहां आशियाना के सेक्टर-एम, निवासी रजत कुमार भल्ला ने कुछ दिन पहले एक पुराना मकान खरीदा था। मकान काफी जर्जर था, इसलिए नए सिरे से मकान बनवाने के लिए रजत उसे तुड़वा रहा था।
यह भी पढ़ेंः- Rinku-Priya Engagement: रिंकू के रिंग पहनाते ही भावुक हो गईं प्रिया… फिर थाम लिया एक दूसरे का हाथ
रविवार को मकान तोड़ने का काम चल रहा था। आशियाना के औरंगाबाद खालसा निवासी सुशील कुमार (32) मशीन से दीवार तोड़ रहा था। इसी समय अचानक छत भरभराकर नीचे गिर गई। मलबे में दबकर सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
लोगों ने घायल सुशील को मलबे से निकालकर उसे एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक के परिवार में पत्नी सरोजनी के अलावा तीन बेटे अध्ययन, अभय और अविनाश हैं।