लखनऊ शहर के स्टार लेग स्पिनर जीशान अंसारी को भारत ए टीम में खेलने का मौका मिला है। गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में 25 से 28 जून और दो से पांच जुलाई तक श्रीलंका ए के खिलाफ होने वाले मैच में जीशान भारत ए टीम से खेलेंगे। टीम के कप्तान आगरा (यूपी) के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को बनाया गया है।

वर्ष 2016 में अंडर-19 विश्वकप में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले जीशान को वर्ष 2017 में यूपी के लिए रेलवे के खिलाफ पहला प्रथम श्रेणी मैच खेलने का मौका मिला। नौ साल के लंबे कॅरिअर में जीशान ने पांच प्रथम श्रेणी मैच खेले। इसके बाद कई मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद विजय हजारे ट्रॉफी के 2025-26 संस्करण में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ मैचों में 21 विकेट लिए। अब श्रीलंका ए के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबलों में जीशान का चयन बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

जीशान की मेहनत को मिला सुनहरा फलक

भले ही उत्तर प्रदेश की चयन समिति को लखनऊ के स्टार लेग स्पिनर जीशान अंसारी की क्षमता पर भरोसा न हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट के चयनकर्ताओं ने उनपर विश्वास जताते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फलक पर छाने का सुनहरा मौका दे दिया है। जनवरी 2020 में तमिलनाडु के खिलाफ उत्तर प्रदेश से आखिरी प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले जीशान अंसारी के राष्ट्रीय टीम में शामिल किए जाने से यूपीसीए की चयन में पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में उन्हें शुभमन गिल के नेतृत्व वाले भारतीय टीम मैनेजमेंट की ओर से नेट गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम में शामिल किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *