लखनऊ। बारिश के कारण सोमवार को इंदिरा नगर और गोमती नगर में सड़कें धंस गईं। इससे गहरे गड्ढे हो गए। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सुरक्षा के लिए गड्ढों के आसपास बैरिकेडिंग की गई है।

इंदिरा नगर में रिंग रोड स्थित सर्विस लेन पर सड़क धंस गई। यह मार्ग भारी यातायात वाला है। यातायात निरीक्षक कृष्णपाल सिंह ने हादसे से बचाव के लिए खुद पेड़ की डाली तोड़कर गड्ढे पर रखी। बाद में चारों तरफ लोहे की बैरिकेडिंग भी कराई गई। सड़क के बाकी हिस्से पर आवागमन जारी है। गोमती नगर में हनीमैन चौराहे के पास भी सड़क धंस गई। सड़क धंसने के कारण वहां रखा ट्रैफिक सिग्नल कंट्रोल बाॅक्स धंस गया। सुरक्षा को लेकर यहां पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया है और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया।

जल्दबाजी में खतरा मोल ले रहे वाहन चालक

पिकनिक स्पॉट रोड पर रविवार को सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया था। मरम्मत के लिए वहां खोदाई की गई थी। सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग भी लगाई गई थी। इसके बावजूद कई लोग उस रास्ते से निकलते रहे। सोमवार को स्कूल ले जा रहे कई वाहन वहां फंस गए जिन्हें धक्का लगाकर निकाला गया।

सड़कों पर हुआ गड्ढा।

सड़कों पर हुआ गड्ढा।

सड़कों पर हुआ गड्ढा।

सड़कों पर हुआ गड्ढा।

सड़कों पर हुआ गड्ढा।

सड़कों पर हुआ गड्ढा।

सड़कों पर हुआ गड्ढा।

सड़कों पर हुआ गड्ढा।

सड़कों पर हुआ गड्ढा।

सड़कों पर हुआ गड्ढा।

सड़कों पर हुआ गड्ढा।

सड़कों पर हुआ गड्ढा।

सड़कों पर हुआ गड्ढा।

सड़कों पर हुआ गड्ढा।

सड़कों पर हुआ गड्ढा।

सड़कों पर हुआ गड्ढा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *