Lucknow News:देशज के मंच पर लोककलाकारों की प्रस्तुतियों को मिला दर्शकों का भरपूर समर्थन – Performances By Folk Artists On The Deshaj Stage Received Overwhelming Support From The Audience
लखनऊ। ओडिशा के बोंडा नृत्य के जरिये जनजातीय संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली तो सिक्किम के याकछम ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कहीं राजस्थान के चकरी नृत्य की घूमती लय पर दर्शक झूमे तो कहीं कनपुरिया नौटंकी ने खूब रंग जमाया। शनिवार को लोहिया पार्क में सोनचिरैया की ओर से आयोजित देशज के दूसरे और अंतिम दिन अलग-अलग राज्यों की लोककलाओं ने दर्शकों का ध्यान खींचा।…


