लखनऊ। राजधानी में हो रही उमस भरी गर्मी के बीच माैसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर है। प्रदेश में बृहस्पतिवार से दोबारा सक्रिय हो रहे मानसून का असर लखनऊ में भी नजर आएगा। शुक्रवार को यहां हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश का यह दाैर रुक-रुक कर अगले तीन-चार दिनों तक बना रह सकता है।

इस बारिश के असर से शुक्रवार से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट की संभावना जताई गई है। इधर बुधवार को शहर में उमस भरी गर्मी रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा। इसके असर से लखनऊ में मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी।

गर्मी व उमस से परेशान रहे लोग 

गर्मी व उमस से परेशान रहे लोग 

गर्मी व उमस से परेशान रहे लोग 

गर्मी व उमस से परेशान रहे लोग 

गर्मी व उमस से परेशान रहे लोग 

गर्मी व उमस से परेशान रहे लोग 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *