सुशील प्रताप सिंह बने एलडीए सचिव, दस दिन से खाली थी कुर्सी

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। करीब दस दिन से खाली चल रही एलडीए सचिव की कुर्सी भर गई है। शासन ने इस पद पर पीसीएस अधिकारी सुशील प्रताप सिंह की नियुक्ति कर दी है। बृहस्पतिवार रात आदेश जारी हो गया था। इसके बाद शुक्रवार को सुशील ने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। यह करीब एक महीने पहले तक एलडीए में ही संयुक्त सचिव पद पर तैनात थे और कुल सचिव भातखंडे विश्ववविद्यालय व अपर निदेशक संस्कृति निदेशालय की भी जिम्मेदारी इनके पास थी।

दो सप्ताह पहले शासन ने सुशील का तबादला एलडीए से कर दिया था। इसके बाद वह भातखंडे विश्वविद्यालय और संस्कृति निदेशालय में ही कार्यभार संभाल रहे थे। अब फिर शासन ने उनको एलडीए में बड़ी जिम्मेदारी देकर तैनात कर दिया है। अभी तक सचिव पद पर विवेक श्रीवास्तव तैनात थे, करीब डेढ़ महीने पहले उनका प्रमोशन आईएएस पर हुआ है। उसके बाद शासन ने उनका तबादला विशेष सचिव पशुधन पर कर दिया। इसके बाद एक सितंबर को एलडीए से वह कार्यमुक्त हो गए थे। इनके अलावा करीब चार महीने पहले गाजियाबाद से स्थानांतरित होकर आए पीसीएस अधिकारी अतुल कुमार को शासन ने कुल सचिव भातखंडे विश्ववविद्यालय व अपर निदेशक संस्कृति निदेशालय के पद पर भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें