ठाकुरगंज में गुलाला घाट के पास किराए के मकान में रहने वाले श्याम बाबू मिश्र 24 ने मकान मालकिन की अभद्रता से आहत होकर फंदा लगा लिया। श्याम बाबू अयोध्या के थरिया कला के रहने वाले थे। छह माह पहले वह ठाकुरगंज में किराए के मकान में रहने आए थे। श्याम बाबू की पत्नी ने मकान मालकिन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

श्याम बाबू की पत्नी सीमा के मुताबिक वह एक साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रह रही थीं। पति पेंटिंग का काम करते थे। मकान मालकिन ने दो हजार प्रति माह के दर से किराए पर कमरा दिया था। 

हर माह के 25 तारीख को किराया देना होता था। 24 अप्रैल को श्याम बाबू ने मकान मालकिन को 800 रुपये दिए थे। शेष 1200 रुपये जल्द देने की बात कही थी। आरोप है कि सोमवार शाम सात बजे श्याम बाबू काम से घर लौटे। 

सीमा ने बताया कि उनकी बेटी मकान मालकिन के कमरे में खेल रही थी। सीमा बेटी को लेने कमरे में गईं तो मालकिन ने शेष किराया मांगा। इसपर सीमा ने कहा कि पति आ गए हैं। आप उन्हीं से मांग लीजिए। मकान मालकिन श्याम बाबू के पास पहुंची और किराया देने के लिए कहा। श्याम बाबू ने दो दिन की मोहलत मांगी, जिसपर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *