{“_id”:”679cf3a6157c3eed5c0c8a94″,”slug”:”mahakumbh-para-players-reached-mahakumbh-took-pledge-to-save-ganga-took-a-dip-in-sangam-2025-01-31″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahakumbh : महाकुंभ पहुंचे पैरा खिलाड़ियों ने लिया गंगा को बचाने का संकल्प, संगम में लगाई डुबकी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
महाकुंभ पहुंचे पैरालिंपिक खिलाड़ियों ने संगम में डुबकी लगाई। – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पेरिस पैरालंपिक 2024 सहित विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ी शुक्रवार को महाकुंभ मेले में पहुंचे। त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी मार्ग स्थित नमामि गंगे पंडाल को भी देखा। खिलाड़ियो ने गंगा को बचाने और इसके पुनरुद्धार के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। महाकुंभ में पहुंचने वाले खिलाड़ियों में नवदीप सिंह, संदीप चौधरी, निशाद कुमार और अजीत सिंह यादव शामिल रहे।
Trending Videos
नमामि गंगे के पंडाल में पहुंचे नवदीप सिंह ने कहा कि गंगा नदी देश की राष्ट्रीय नदी है। राष्ट्रीय नदी गंगा को प्रदूषण मुक्त करने, संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। माननीय प्रधानमंत्री मां गंगा के पुनरुद्धार के लिए काफी काम कर रहे है।
नवदीप सिंह ने पेरिस में 2024 में आयोजित पैरालंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2019 में दुबई में आयोजित विश्व पैरा चैंपियनशिप में संदीप सिंह चौधरी ने भाला फेंक में स्वर्ण जीता था।
निशाद कुमार ने टोक्यो और पेरिस पैरालंपिक में भारत के लिए ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीते थे। अजीत सिंह यादव ने पेरिस पैरालंपिक की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता था। इन सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए इन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।