विकासखंड पनवाड़ी के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकुआं का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें छात्र क्लासरूम में लगी स्मार्ट टीवी पर हरियाणवी गाना चलाकर नाचते नजर आ रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। डीआईओएस ने वीडियो के जांच के आदेश दिए हैं।




सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में कुछ छात्र क्लासरूम में स्मार्ट टीवी पर गाना चला रहे हैं। एक छात्र शिक्षक की कुर्सी पर गमछा बांधकर बैठा दिखाई दे रहा है। 37 सेकंड के वायरल वीडियो में पांच छात्र कक्षा के बीच में नाचते और शोरशराबा मचाते दिख रहे हैं। घटना उस समय की है जब क्लासरूम में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। छात्र अपने मोबाइल फोन से स्मार्ट टीवी को जोड़कर गाना चला रहे थे। कॉलेज के प्रधानाचार्य भानुप्रताप का कहना है कि विद्यालय में नशा मुक्ति कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *