Scorpio overturns after collision with a trailer; BJP leader and his nephew injured

मड़िहान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर देवरी कला गांव के सामने पलटी भाजपा नेत

मड़िहान। मड़िहान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर देवरी कला गांव के सामने मोड़ पर ट्रेलर की टक्कर से स्कार्पियो पलट गई। हादसे में स्कार्पियो सवार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियो का अगला पहिया टूटकर करीब 200 मीटर दूर जा गिरा।


थाना क्षेत्र के जमुई गांव निवासी भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य और पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह पटेल (60) अपने भतीजे आशु (28) के साथ बुधवार देर रात मिर्जापुर शहर में शादी समारोह से लौट रहे थे। देवरी कला गांव के सामने मोड़ पर बगल से गुजर रहे ट्रेलर ने स्कार्पियो में टक्कर मार दी। इससे गाड़ी पलट गई और अगला पहिया टूटकर दूर जा गिरा।

हादसे में गाड़ी चला रहे राजेंद्र सिंह पटेल को गंभीर चोटें आईं, जबकि भतीजे आशु को हल्की चोट लगी। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को मंडलीय अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।



Source link

अभी अभी की खबरें