मैनपुरी के एक परिवार में सांपों के खूनी खेल ने तीन साल में चार लोगों की जान ले ली। 24 घंटे में मां और एक साल की बेटी की माैत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

परी की फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”688ba93013064a42cd086866″,”slug”:”mother-and-daughter-died-due-to-snake-bite-within-24-hours-four-people-died-in-three-years-2025-07-31″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सांपों का खूनी खेल: सालिम, अयान, आसमां और अब परी…24 घंटे में मां और बेटी की माैत, तीन साल में चार की गई जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

परी की फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी के बरनाहल कस्बा का जाटवान मोहल्ला दो दिन से शोक में डूबा है। यहां के रहने वाले मुन्ना खां के जिस घर में कभी हंसी गूंजती थी, वहां सिर्फ खामोशी और आंसू हैं। मुन्ना की पत्नी आसमा की बुधवार को सर्पदंश से मौत हुई और 24 घंटे के भीतर ही एक वर्ष की मासूम बेटी परी ने इसी घटना में बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। यह कोई साधारण मौत नहीं, बल्कि नियति का एक क्रूर प्रहार है। तीन साल में इस परिवार के चार लोगों को सांपों ने डसा और सभी की मौत हो गई।