{“_id”:”6b05f44c8eb68f6a2d07b2d5″,”slug”:”5000-lamps-lit-at-adiyogi-dham-raebareli-news-c-315-1-lu11010-185316-2026-11-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Raebareli News: आदियोगी धाम में जले 5000 दीपक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:02 AM IST

त्रिलोकपुर। देव दिवाली के अवसर पर कुत्थापुरी बाबा मैदान में आदियोगी भगवान शंकर की भव्य प्रतिमा का परिसर 5000 दीपों से जगमगा उठा। दीपों की सुनहरी रोशनी में आदियोगी की विशाल प्रतिमा की अलौकिक छटा देखते ही बन रही थी और शाम ढलते ही पूरा परिसर दीपों से भर गया। आदियोगी भगवान शंकर की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। दीपोत्सव के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और हर ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। देव दिवाली के पावन अवसर पर भगवान शंकर की विधिवत भव्य आरती भी की गई। आरती के समय शंख और डमरू की गूंज से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। रिंकू वर्मा, अमित, सूरज सहित कई शिवभक्तों ने मिलकर इस दीपोत्सव को भव्य रूप देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
