संतकबीरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की गणना (जनसंख्या की गणना) के क्रम में स्वगणना की प्रगति एवं जनगणना से संबंधित अन्य संबंधित कार्यों को सुचारू एवं यथार्थता के साथ संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के समस्त मास्टर ट्रेनरों एवं फील्ड ट्रेनरों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
बैठक में एडीएम ने समस्त मास्टर ट्रेनरों एवं फील्ड ट्रेनरों को निर्देशित किया कि अपनी स्वगणना सुनिश्चित करते हुए 30 नवंबर 2026 तक अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वगणना अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं, जिससे एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक जनसंख्या की गणना को त्रुटिरहित और सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।
इस अवसर पर जिला जनगणना प्रभारी सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
